शुक्रवार, 17 जुलाई 2026

बिलाईगढ़ मंडल बैठक संपन्न

भाजपा मंडल बिलाईगढ़ की मंडल बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर हुआ व्यापक मंथन

बिलाईगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़। भारतीय जनता पार्टी मंडल बिलाईगढ़ की महत्वपूर्ण मंडल बैठक आज कहार समाज सामुदायिक भवन, बिलाईगढ़ में उत्साहपूर्ण एवं संगठनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता विस्तार, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की मुख्य वक्ता एवं बैठक प्रभारी पूर्व विधायक सुश्री कामदा जोल्हे जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।

मंडल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे जी ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि भाजपा की विजय का आधार मजबूत बूथ संगठन है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क, सदस्यता विस्तार तथा संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा एवं अनुशासन के साथ सफल बनाने का आग्रह किया।

बैठक को जिला मंत्री श्री रामनारायण देवांगन जी एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री त्रिलोक देवांगन जी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, बूथ स्तर पर नियमित संपर्क बनाए रखने तथा आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला मंत्री श्री रामनारायण देवांगन जी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री त्रिलोक देवांगन जी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री संतोष साहू जी, नगर पालिका उपाध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष, सक्रिय कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति की बहनों की बड़ी एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

बैठक की प्रस्तावना मंडल अध्यक्ष श्री राधा राकेश जी ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्री हेतराम साहू जी ने प्रभावी ढंग से किया, जबकि मंडल उपाध्यक्ष ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक का समापन "संगठन ही हमारी शक्ति है, बूथ ही हमारी विजय का आधार है।" के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।


पिण्डरी हाई स्कूल में साइकिल वितरण


सरस्वती साइकिल योजना से 22 छात्राओं को मिली नई उड़ान
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिण्डरी में हुआ साइकिल वितरण कार्यक्रम
सारंगढ़-बिलाईगढ़। छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने एवं विद्यालय तक उनकी सुगम पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिण्डरी में कक्षा 9वीं में अध्ययनरत 22 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री दीनानाथ खुंटे ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री उमाशंकर पटेल ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना से दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुँचने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार होगा।

कार्यक्रम में शिक्षक श्री राजू बरेठ, संरक्षक श्री विशाल कुर्रे, श्री प्रेमलाल बसंत, श्री रामलाल वारे, श्री नरसिंह महेश, श्री रोहित बसंत एवं श्री रामगुलाल साहू सहित विद्यालय परिवार, शाला विकास समिति के सदस्य, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ हुआ।