गुरुवार, 16 अप्रैल 2026

अंबेडकर जयंती पर ग्वालिनडीह में हुआ गरिमामय कार्यक्रम, भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश


ग्वालिनडीह में बाबा साहेब अंबेडकर जयंती समारोह सम्पन्न, दीनानाथ खूंटे ने गिनाए सरकार के जनकल्याणकारी कार्य

सारंगढ़।
भेड़वन-गुडेली मंडल के ग्राम ग्वालिनडीह में भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर अंबेडकर जी की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीनानाथ खूंटे शामिल हुए।


कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दीनानाथ खूंटे ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की स्थापना के लिए समर्पित रहा है। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण की मजबूत आधारशिला हैं।

उन्होंने कहा कि की सरकार बाबा साहेब के आदर्शों को धरातल पर उतारते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि संविधान के प्रति सम्मान बढ़ाने हेतु 26 नवंबर को संविधान दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है, जिससे नई पीढ़ी बाबा साहेब के विचारों से जुड़ सके।

इसके साथ ही बाबा साहेब से जुड़े महू, नागपुर, दिल्ली, मुंबई और लंदन स्थित स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित कर उनके जीवन और योगदान को सम्मान दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना एवं आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीब, दलित एवं वंचित वर्ग के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है।

शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति, कोचिंग योजनाओं और उच्च शिक्षा के अवसरों का विस्तार किया गया है, जिससे उन्हें सशक्त बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। साथ ही, एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम को और अधिक सशक्त कर सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने का कार्य भी किया गया है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।


शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात

आज माननीय मुख्यमंत्री जी से सौजन्य भेंट का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान उनकी सहजता, सरलता एवं कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता ने मन को अत्यंत प्रभावित किया।

भेंट के दौरान मैंने अपनी समस्या को विस्तारपूर्वक उनके समक्ष रखा। उन्होंने गंभीरता से विषय को सुना और त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन प्रदान किया। उनका यह व्यवहार उनकी संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है।

ऐसे जनप्रतिनिधि के मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।


शनिवार, 4 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव जी ने बेटा डी. रोशन को जन्मदिन की बधाई दी।

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात का सुअवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।
मुलाकात के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मेरे सुपुत्र रोशन को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। यह क्षण मेरे जीवन के सबसे श्रेष्ठ और अविस्मरणीय पलों में से एक बन गया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के इस आत्मीय स्नेह एवं समय के लिए मैं हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ।
Vishnu Deo Sai Roshan Khunte